Haryana Contractor Saksham Yuva Scheme

Haryana Contractor Saksham Yuva Scheme:- Youth Empowerment & Entrepreneurship Department, Haryana – हरियाणा सरकार ने राज्य के बेरोजगार इंजीनियरिंग युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है, जिसका नाम कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना (Contractor Saksham Yuva Scheme) है। इस योजना के तहत राज्य के 10,000 डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को विशेष कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) प्रदान किया जाएगा, योजना में theoretical training के साथ-साथ Government Departments के साथ On-the-Job Training भी दी जाएगी। ताकि वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त कर एक सफल ठेकेदार (Works Contractor) के रूप में अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

Type of the Form: Contractor Saksham YUVA Scheme

Eligibility for Contractor Saksham YUVA Scheme Form:
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • B.E. / B.Tech. / Engineering में Diploma उम्मीदवार के पास इनमें से कोई योग्यता होनी चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए और उसके पास वैध Parivar Pehchan Patra (PPP ID) [Family ID] होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का हरियाणा सरकार के Group C एवं Group D Jobs के CET की Merit List में Qualified होना आवश्यक है।

Feature of the Scheme:

  • कौशल प्रशिक्षण: बेरोजगार स्नातक / डिप्लोमा / डिग्री धारक युवाओं को 3 महीने का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण का स्वरूप: आधुनिक एवं गैर-आवासीय प्रशिक्षण + On the Job Training (व्यावहारिक प्रशिक्षण)।
  • वित्तीय सहायता: प्रशिक्षण अवधि में युवाओं को ₹3,00,000 तक का मानदेय/स्टाइपेंड (Direct Benefit Transfer) दिया जाएगा। सरकार 1 वर्ष तक का ब्याज भी वहन करेगी।
  • प्रमाणन: प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद तृतीय-पक्ष मूल्यांकन परीक्षा होगी। सफल होने पर हरियाणा स्किल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। रोजगार के
  • अवसर: प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • कॉन्ट्रैक्ट लेने की सुविधा: प्रशिक्षित युवा ₹25 लाख तक के काम का कॉन्ट्रैक्ट ले सकेंगे।

Detail of the Training:

  • योजना में कुल 3 महीने का Training Program रखा गया है। इसमें केवल classroom training नहीं बल्कि practical/on-the-job training भी शामिल है।
  • इस Training का उद्देश्य युवाओं को Contractor के रूप में काम करने के लिए आवश्यक practical knowledge और skills प्रदान करना है।
  • Shri Vishwakarma Skill University (SVSU) इस योजना में Training partner के रूप में कार्य करेगा। Training Batches और Training Centres का निर्धारण SVSU द्वारा संबंधित विभाग के साथ consultation में किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद तृतीय-पक्ष मूल्यांकन (3rd Party Assessment) परीक्षा होगी और सफल उम्मीदवारों को हरियाणा स्किल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Financial Assistant & Loan:

  • प्रमाणित युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 वर्ष के लिए ₹3.00 लाख तक का ब्याज-मुक्त बैंक लोन दिया जाएगा, जिसका ब्याज सरकार वहन करेगी।
  • इस योजना के तहत प्रशिक्षित युवा ₹25 लाख तक के सरकारी कार्यों का ठेका (Contract) लेने के पात्र होंगे।

Charges of Training:

  • योजना के तहत Training, Assessment और Certification का कुल शुल्क ₹26,000 प्रति उम्मीदवार तय किया गया है, जिसमें पारिवारिक वार्षिक आय के आधार पर छूट दी गई है।
  • ₹3 लाख से कम वार्षिक आय: प्रशिक्षण का पूरा खर्च और ठहरने का पूरा खर्च सरकार (SDIT YE&E) द्वारा वहन किया जाएगा (बिल्कुल निःशुल्क)।
  • ₹3 लाख से ₹6 लाख वार्षिक आय: 50% खर्च उम्मीदवार को देना होगा और शेष 50% खर्च सरकार वहन करेगी।
  • ₹6 लाख से अधिक वार्षिक आय: पूरा प्रशिक्षण और ठहरने का खर्च स्वयं उम्मीदवार को देना होगा।

Required Documents for Contractor Registration:

  • Training Period के दौरान Youth को अपनी Firm के लिए आवश्यक registrations जैसे PAN, TAN, GST और TIN प्राप्त करने होंगे।
  • इसके बाद Firm को Haryana Engineering Works Portal पर Register किया जाएगा। Training और certification पूरा करने वाले Eligible Youth को आवश्यक Formalities पूरी करने के बाद Haryana Engineering Works Portal पर Empanel किया जाएगा।

Lodging Charges:

  • X Category City/Town: ₹375/- प्रतिदिन
  • Y Category City/Town: ₹315/- प्रतिदिन
  • Z Category City/Town: ₹250/- प्रतिदिन
  • Rural Area / Non-Municipal Area: ₹220/- प्रतिदिन

Scheme Objectives:

  • राज्य के तकनीकी युवाओं की प्रतिभा को पहचानना और सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • स्वरोजगार (Self-Employment) और उद्यमिता (Entrepreneurship) को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना।
  • युवाओं को इस योग्य बनाना कि वे स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें।
  • हरियाणा राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार के एक मजबूत नेटवर्क का निर्माण करना।
Important Dates of Haryana Contractor Saksham Yuva Scheme:
  • Start From: 22.09.2026
  • Closure Date: Will Be Anounced
Click for Latest JobsClick here for Latest Admit Card
Click for Latest ResultClick here for Latest Answer Key
Haryana contractor saksham yuva scheme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.